श्रीनगर। भारतीय गोक्रांति मंच की बैठक में 12 से 18 अगस्त तक अपर बाजार स्थित सराफा धर्मशाला में होने वाली श्रीराम कथा धेनु मानस गोटीका के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कथा की व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में जोशीमठ से कथा कर श्रीनगर पहुंचे कथा वाचक गोपाल मणि महाराज का गो भक्तों ने स्वागत किया। गोपाल मणि महाराज ने कहा कि गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। भारतीय संस्कृति और धार्मिक कार्यों में गाय का विशेष महत्व है। इस मौके पर अध्यक्ष मंजू मैठाणी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, सुंदरी देवी, कांति गुसाईं, रामेश्वरी नैथानी, नीलम पोखरियाल, मंजू डोभाल, मुन्नी चमोली मौजूद रहे। संवाद