श्रीनगर। हिमाचल प्रदेश की सूर्या लाहौल-स्पीति घाटी के सुमडो में रविवार को सूर्या स्पीति चैलेंज अल्ट्रा मैराथन-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के महिला आयु वर्ग की 42 किलोमीटर दौड़ में श्रीनगर की मीना कंडारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 10 किलोमीटर दौड़ के आयु वर्ग में रविंद्र कंडारी पहले स्थान पर रहे। दोनों प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। संवाद