फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की कमी पर मेडिकल स्टोर कराया बंद

सार

जिला मुख्यालय पौड़ी में एक मेडिकल स्टोर को मानकों का अनुपालन नहीं करना भारी पड़ गया है।उन्होंने बताया कि मुख्यालय पौड़ी के एक मेडिकल स्टोर में फार्मसिस्ट नहीं मिला।औषधि निरीक्षक ने बताया कि श्रीनगर में भी तीन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय पौड़ी में एक मेडिकल स्टोर को मानकों का अनुपालन नहीं करना भारी पड़ गया है। औषधि निरीक्षक ने पौड़ी के एक मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। निरीक्षक ने कहा कि उक्त मेडिकल स्टोर दवाओं के क्रय-विक्रय के लिए खोली जाती है तो उसे तत्काल सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी में औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार ने तीन मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें दुकानों में कई खामियां मिली। उन्होंने बताया कि मुख्यालय पौड़ी के एक मेडिकल स्टोर में फार्मसिस्ट नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए थे। साथ ही वे नारकोटिक्स दवाओं का रजिस्टर नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि दूसरी दुकान में फार्मसिस्ट नहीं मिला। दवाओं के बिल मौके पर नहीं दिखाए गए। उन्हें पांच दिनों में बिल दिखाने, स्वच्छता बनाए रखने सहित अन्य निर्देश दिए गए। एक अन्य मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। स्टोर में अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। पांच दिनों में उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि श्रीनगर में भी तीन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इनमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। इस मौके पर सीओ सदर पीएल टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें