राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में अब सोमवार को कोरोना जांच नहीं हो पाएगी। लैब में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार को सफाई का दिन नियत किया गया है। लैब की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने इस संबंध में सभी सीएमओ को पत्र भेजा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि लैब में सफाई की वजह से सोमवार को नमूने नहीं लिए जाएंगे। जिलों को इस संबंध में ईमेल से सूचना भेज दी गई है। संवाद