श्रीनगर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मरीजों और अस्पताल संचालन में बेहतर सेवाएं दे रहे चिकित्सकों प प्राचार्य को सम्मानित किया है। सांसद और मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीएमएस रावत, एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. अजेय विक्रम सिंह, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. किगशुक लाहोन, एसोसिएट प्रोफेसर पैथोलॉजी डाॅ. पवन भट, असिस्टेंट प्रोफेसर बाल रोग डॉ. अशोक कुमार, एनॉटामी विभाग के डाॅ. नियति एरोनी, सर्जरी विभाग से डाॅ. हरि सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन के डाॅ. सुरेंद्र सिंह, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डाॅ. पुष्पेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर नेत्र रोग डॉ. एएन पांडेय, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एचओडी डाॅ. जानकी को सम्मानित किया गया है।