फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक पुरोहित रहे सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर उमावि में बुधवार को वार्षिक परिणामोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेशचंद्र मैठाणी, प्रबंधक भगवान प्रसाद घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट व आशा फरासी ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मैठाणी ने कहा इस बार विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.35 फीसदी रहा। कक्षा-8 के मयंक पुरोहित ने 92.85 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जबकि कक्षा-9 की नीलम असवाल 91.7 फीसदी अंको के साथ दूसरे और कक्षा-8 के मृणाल घिल्डियाल ने 90.5 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर विद्यालय की ओर से वर्षभर आयोजित विभिन्न क्रियाकलापों और प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें