पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल की असवालस्यूं पट्टी के ग्रामीणों ने गढ़वाल सांसद से आठ सूत्री मांगों के समाधान की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर जनता लंबे समय से आवाज उठा रही है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। गढ़वाल विवि के बिडला परिसर श्रीनगर के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह रावत ने कहा कि पट्टी के थैर गांव के वीर चक्र से सम्मानित लांसनायक त्रिलोक सिंह नेगी ने भारत-चीन युद्ध में वर्ष 1962 में शहीद होकर बलिदान दिया। कहा कि शहीद की याद में असवालस्यूं पट्टी के बौंसाल में प्रवेश द्वार बनाया जाए। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति, मुंडेश्वर पेयजल योजना के पानी का अस्वालस्यूं पट्टी के गांवों में नियमित आपूर्ति, पीपला-टेका-थैर-मिरचोड़ा मोटर मार्ग का नाम शहीद त्रिलोक सिंह नेगी के नाम का साइन बोर्ड लगाए जाने आदि की मांग की है।