फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: पाबौ में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी, पति सेना में तैनात

Sat, 10 Oct 2026 05:44 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।

सार

पौड़ी गढ़वाल के पाबौ क्षेत्र के पिनानी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विवाहिता की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसके पति सेना में तैनात हैं।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पिनानी गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब एक साल पहले पिनानी गांव में हुई थी, जबकि उसका पति सेना में तैनात है। विवाहिता का मायका सतपुली क्षेत्र में है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के पंखे से चुन्नी के सहारे लटके विवाहिता के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें