फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनएसयूआई में शामिल हुए कई छात्र

Thu, 13 Aug 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव से पहले छात्र संगठन अपनी पकड़ मजबूत करने और नए छात्रों को संगठन से जोड़ने में जुट गए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई की बैठक आयोजित की गई। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज नेगी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में दीपक बिष्ट को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ कई छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज नेगी ने कहा कि संगठन छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। विवि में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एनएसयूआई लगातार प्रयास करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्रों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहित राणा, अमित भट्ट, पंकज जोशी, आदित्य पैन्यूली और अखिल राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें