फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रतियोगिता में मंदाकिनी हाउस रहा प्रथम

Sun, 01 Mar 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एंजिल्स हेवन विद्यालय खंदूखाल में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों ने की। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली खेली। विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता के रैपिड राउंड में प्रतिभागियों ने त्वरित उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मंदाकिनी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि भागीरथी हाउस द्वितीय और अलकनंदा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक आरपी भट्ट, प्रधानाचार्या विभा भट्ट सहित शिक्षक मौजूद थे। संवाद संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें