पौड़ी। डीएम डॉ. आशीष चौहान प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय योजनाओं का भी पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटद्वार में एसडीएम की अध्यक्षता में शिकायत निस्तारण शिविर लगाते हुए लाभार्थियों का सही चयन और उनको योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीडीओ मनविंदर कौर, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, एसडीएम कोटद्वार सोहन सैनी, श्रीनगर नुपूर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद