एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दशहरा पर्व को देखते हुए अपने थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए।
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी पी रेणुका देवी ने सभी थाना प्रभारियों को कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी को देखते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करवाने को कहा। एसएसपी ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, लैसडौन, लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक को अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने व बाहरी लोगों को नियमित रूप से सत्यापन करने को कहा गया। सितंबर महीने में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर पैठाणी थाने में तैनात कांस्टेबल संजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में एएसपी मनीषा जोशी, सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, पीआरओ मुकेश गैरोला आदि शामिल थे।