पौड़ी। अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिसंघ के प्रदेश संरक्षक भगवान सिंह टम्टा के निर्देशन में जिला शाखा के चुुवाव संपन्न हुए। परिसंघ में महेशानंद को जिलाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश को जिला सचिव व शंकर सिंह को सर्वसम्मति से जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का जल्द विस्तार करने के साथ ही ब्लाक स्तर पर भी संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर विमला टम्टा, श्रीकांत, महावीर अणेथी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद