फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायत सरपंचों और प्रधानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के कीर्तिनगर रेंज डांगचौरा की ओर से वनाग्नि से जंगलों की सुरक्षा एवं नुकसान को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर ग्रामसभा सेंद्री, गुठाई, मलेथा, डांग, रणकंडियाल व डांगचौरा के प्रधानों, वन पंचायत सरपंचों और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने कहा कि हर वर्ष जंगलों में आग से बड़ी संख्या में वन संपदा जलकर राख हो जाती है। उन्होंने कहा कि खेतों में आड़ा चलाते समय विशेष सावधानी बरते। गोष्ठी में वनवीट अधिकारी अभिषेक नेगी, वन दारोगा भूमा देवी, अब्वल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें