लंपी बीमारी फैलने से रोकने के लिए पशुधन के परिवहन पर रोक लगा दी गई है। डीएम पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ये आदेश जारी किया है। पौड़ी जिले में अब तक आठ मवेशियों की मौत हो चुकी है। करीब एक हजार मवेशी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। जिले के पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को जागरूक किए जाने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।
दुगड्डा ब्लॉक में मवेशी लंपी से ज्यादा प्रभावित हैं। जिलाधिकारी पौड़ी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों को जागरूक करने किया जाए, पशुधन के टीकाकरण तुरंत करें।
--------------------
संक्रमित पशु को दलिया, हरा चारा और गुड़ खिलाएं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस बिष्ट ने बताया कि संक्रमित पशु को संतुलित दलिया, हरा चारा व गुड़ खिलाएं। उन्होंने कहा कि जिले में छह हजार पशुधन के संक्रमित होने का अनुमान है। अभी तक करीब साढे़ चार हजार वैक्सीन लग चुके हैं। संक्रमित पशुओं को चरान के लिए बाहर न छोड़ा जाए। दुधारू पशु के दूध का सेवन अच्छी तरह उबालकर करें। कहा पशु बाड़ों में सोडियम हाइपोक्लोराइड या अन्य किसी रसायन का नियमित छिड़काव किया जाए। संक्रमित पशुधन के निधन पर उसे डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में चूना व नमक डालकर दफनाएं।