फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पशुपालकों को जिला योजना से मिलेगी पशु चरी

Thu, 26 Nov 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दुग्ध उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए जिला योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पशु चरी उपलब्ध कराई जाएगी। आंचल डेयरी की ओर से उन पशुपालकों को योजना का लाभ दिया जाएगा जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पशुओं के लिए चरी-नाद नहीं बना पा रहे हैं। इसके लिए दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आंचल डेयरी श्रीनगर के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत ऐसे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी जो नियमित रूप से दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को दूध उपलब्ध करा रहे हैं। समितियों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें