फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अब तक 27.27 लाख से अधिक की शराब और ड्रग्स जब्त

Thu, 11 Apr 2024 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने जिले के विभिन्न हिस्सों में 27.27 लाख से अधिक की लागत की शराब व ड्रग्स जब्त किया है। साथ ही अनाधिकृत रूप से ले जाई जा रही 9.18 लाख की नकदी भी बरामद की है। निर्वाचन विभाग पुलिस, एफएसटी, एसएसटी व आबकारी विभाग के सहयोग से लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि जब्त शराब व ड्रग्स मामलों में संबंधित के खिलाफ वाद दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लगातार क्षेत्र में कैश, मादक पदार्थ की तस्करी सहित अन्य गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें