फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मलेथा गांव में घरों के आंगन तक पहुंचा गुलदार

Mon, 05 Jan 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम मलेथा में रात करीब साढ़े छह बजे गुलदार घरों के आंगन तक पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम मलेथा निवासी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, अनिल प्रसाद भट्ट व वीरेंद्र भट्ट के आंगन में गुलदार पहुंच गया। इसी दौरान वीरेंद्र भट्ट ने जोर-जोर से शोर मचाया तब जाकर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। वीरेंद्र ने कहा कि क्षेत्र में दिन के समय बंदर व लंगूरों का उत्पात मचा हुआ है जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं कई जगहों पर भालू की भी आवाजाही देखी जा रही है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने और गुलदार व अन्य जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें