फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर लोगों को दी विधिक जानकारियां

Fri, 19 Dec 2025 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
अल्पसंख्यक अ​धिकार दिवस पर पौड़ी के मैथोडिस्ट चर्च में लोगों को वि​धिक जानकारियां देती सिविल जज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और पुलिस विभाग ने थाना क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को कानूनी जानकारियां दी। डीएलएसए सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाजिश कलीम की अगुवाई में पालिका क्षेत्र के लोअर चोपड़ा स्थित मेथोडिस्ट चर्च में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता योजना और प्राधिकरण की ओर से मुहैया कराई जाने वाली कानूनी सहायताओं की विस्तार से जानकारियां दी। कहा कि लोग अपने अधिकारों के लिए स्वयं भी जागरूक होंगे तो समाधान भी मिलेगा। वहीं पुलिस की ओर से विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया। पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की सामाजिक, प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर पुलिस कार्मिकों ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से दी जाने वाली सहायताओं पर विस्तार से रोशनी डाली। इस मौके पर पादरी हरीश कुमार, डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, सहयोगी काउंसिल विनोद कुमार, अधिकार मित्र मनोज पाल, यशोदा, अमीषा, स्नेहा आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें