डडुआ -सिरोला मयाली मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक विनोद कंडारी ------
फोटो
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक में राज्य योजना के अंतर्गत डडुआ-सिरोला-मयाली पाटाखाल मार्ग के द्वितीय भाग के निर्माण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दो किमी. डडुआ-सिरोला-मयाली पाटाखाल मार्ग का निर्माण होने से मरूड़ा से मयाली होते हुए पाटाखाल, गौंली, गुरूछोली के ग्रामीणों को करीब तीन किमी. दूरी कम तय करनी पड़ेगी। मयाली गांव के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने हिंसरियाखाल क्षेत्र स्थित पौराणिक मायादेवी मंदिर के विकास, मंदिर तक सड़क पहुंचाने तथा संस्कृत विद्यालय के जीर्णोद्धार के प्रयास की बात भी कही। कहा कि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना के पुनर्गठन के कार्य में तेजी लाई जा रही है। इस मौके पर प्रधान नौली परमेश्वरी देवी, प्रधान सौडू वीरेंद्र बंगवाल, पीतांबर दत्त बलूनी, धर्मानंद बंगवाल, पंकज उनियाल, सुरेंद्र, कमला देवी, मंगला देवी, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, देवेंद्र बुटोला, मुकेश लखेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद