श्रीनगर। भक्तियाना में जय शक्ति रामलीला समिति की ओर से बुधवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया गया। लीला में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण पर शक्ति बाण चलाने, लक्ष्मण के मूर्छित होने पर सुसेन वैद्य के परामर्श से हनुमानजी को संजीवनी बूटी लाने का आदेश दिए जाने का प्रसंग देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद श्रीराम द्वारा कुंभकर्ण वध और लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ वध का मंचन किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष दिनेश उनियाल, योगेश, मनन, रितिक, रक्षित, आयुष, हिमांशु, हिमांशु बहुगुणा, हर्षमणि थपलियाल, सूर्यप्रकाश नौटियाल आदि मौजूद रहे।