फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कुंवर अध्यक्ष और काला बने उपाध्यक्ष

Sat, 01 Aug 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन सभागार में संगठन के मुख्य चुनाव अधिकारी शिवचरण सिंह रावत व सहायक चुनाव अधिकारी यमुना प्रसाद काला की निगरानी में संगठन के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। मोहन सिंह कुंवर संगठन को अध्यक्ष व जगदंबा प्रसाद काला को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं दीनबंधु सिंह चौहान सचिव, हरि प्रसाद उनियाल सह सचिव व राजेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध कोषाध्यक्ष बनाया गया । इसके अलावा प्रणोद नौडियाल, दयाराम पुरी, रमेशचंद्र थपलियाल, किशोरी लाल नौटियाल, मस्तान सिंह धनााई, अवधेश मणि लाल, आमोद थपलियाल आदि को संगठन का सदस्य चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुरानी कार्यकारिणी की ओर से जो कार्य अधूरे छोड़े गए हैं उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 4 अगस्त को होगा। इस मौके पर संगठन के वयोवृद्ध सदस्य विमल बहुगुणा मुख्य अतिथि व 80 वर्ष की आयु पार कर चुके सदस्य अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें