फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान के खिलाफ आज से आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड भंग करने और बदरीनाथ केदारनाथ में मास्टर प्लान लागू न करने की मांग को चार धाम तीर्थ पुरोहित हकूकधारी परिषद अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने आज शुक्रवार से संगम स्थल पर आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में कोटियाल ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों की मांगो की उपेक्षा कर रही है। अब आमरण अनशन के अलावा उनके पास कोई और दूसरा उपाय नहीं है। वहीं दूसरी तरफ देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान के विरोध में संगम स्थल पर तीर्थपुरोहितों का धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें