देवप्रयाग। तीर्थपुरोहितों के गांव कोटी में शनिवार रात भारी बारिश से बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे शार्ट सर्किट हो गया और ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ धू-धू कर जल उठा। ग्राम प्रधान आभा कोटियाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से शनिवार रात पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। बिजली गुल होने से गांववासी मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ऊर्जा निगम ने कोटी गांव में जल्द टांसफार्मर बदलने की बात कही। संवाद