थलीसैंण। बालिका दिवस पर शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय त्रिपालीसैंण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 छात्राओं को किशोरी किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्घघाटन ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी व प्रधानाचार्य सुधा गौड़ ने किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र मेें बेहतर कार्य कर रही है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या चुनौतियां एवं समाधान पर भाषण, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता की गई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका लक्ष्मी रावत द्वारा पोक्सो, राष्ट्रीय महिला हेल्प लाइन व बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति के जिला समन्वयक विकास बहुगुणा ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना नंदा गौरा योजना के बारे में बताया।