विकासखंड कल्जीखाल के मुंडेश्वर स्थित खैरालिंग महादेव को तीर्थ व पर्यटन मानचित्र में स्थान दिए जाने की मांग की है। स्थानीय युवाओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से आस्था व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान की सुध लिए जाने की मांग की है। युवाओं को पर्यटन मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह रावत ने कहा कि आस्था व पर्यटन की भरपूर संभावनाओं के बावजूद खैरालिंग आज भी उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि कल्जीखाल, पौड़ी व सतपुली से यहां पहुंचा जा सकता है, लेकिन पर्यटन मानचित्र में स्थान नहीं होने के चलते अभी भी यह पर्यटकों के बड़े हिस्से से अछूता है। इस अवसर पर आनंद नेगी, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।