पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के मुंडेश्वर में शनिवार से दो दिवसीय ऐतिहासिक खैरालिंग कौथिग शुरू हो गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रवासी ग्रामीणों की भी भीड़ उमड़ी। समिति के अध्यक्ष व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी ने बताया कि शनिवार को ढोल-दमाऊं की थाप के साथ थैर, सकनोली और रिठोगी गांवों से श्रद्धालु खैरालिंग महादेव मंदिर परिसर पहुंचे। रविवार को कौथिग में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष जसपाल नेगी, दिनेश असवाल, आदि मौजूद रहे।