फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सिलेथ में 200 निराश्रित पशुओं के लिए बनेगा कांजी हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी में एक और कांजी हाउस के निर्माण की कवायद शुरू हो गई। कल्जीखाल ब्लॉक के सिलेथ में 10 नाली भूमि पर कांजी हाउस बनाया जाएगा। जिमसें करीब 200 निराश्रित गोवंशों को शिफ्ट करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पौड़ी शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशु लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सड़क पर घूमने वाले निराश्रित गोंवशों की चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो गए हैं। हालांकि पौड़ी नगर पालिका की ओर 80 लाख रूपए की लागत से कांजी हाउस का निर्माण कराया गया है। जहां पर वर्तमान में 30 निराश्रित गोंवशों के रहने की व्यवस्था की गई। बावजूद अभी भी सड़क पर घूमने वाले पशु लोगों के लिए परेशानी बने हुए। डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल से कल्जीखाल ब्लॉक के पट्टी कफोलस्यूं के सिलेथ गांव में 10 नाली जमीन का चयन कांजी हाउस के लिए किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि अब कांजी हाउस के लिए प्रस्ताव कर टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें