फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत और एकांकी में कमेड़ा रहा अव्वल

Sun, 01 Nov 2015 10:29 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों ने लोकनृत्य, लोकगीत और एकांकी प्रस्तुत कर बहुरंगी छटा बिखेरी। महोत्सव में लोकगीत और एकांकी में महिला मंगल दल कमेड़ा और लोकनृत्य में महिला मंगल दल डुंगरी प्रथम रहा। युवा कल्याण विभाग की पहल पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत ने किया। इस मौके पर महिला मंगल दलों ने न्यूती बुलावा ब्रह्मा जी को बेटा... झम झमेलो सास छिन..समेत कई गढ़वाली गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। महोत्सव में लोकगीत में महिला मंगल दल कमेड़ा प्रथम, डुंगरी द्वितीय, गाड का मरगांव तृतीय रहा।  लोकगीत में महिला मंगल दल डुंगरी प्रथम, कमेड़ा द्वितीय और कंडारा तृतीय स्थान पर रहा। एकांकी में कमेड़ा प्रथम, डुंगरी द्वितीय, बौंसरी तृतीय रहा। निर्णायक गोविंद नेगी, संदीप नेगी, संतोष कुमार थे। समापन समारोह में ब्लाक प्रमुख संतोषी रावत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख हरदयाल पटवाल, ब्लाक प्रमुख एसडी नौटियाल आदि मौजूद थे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार थपलियाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें