श्रीनगर। जय शक्ति रामलीला समिति भक्तियाना की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष रामलीला मंचन की तैयारियों चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन पहले 5 से 16 अक्तूबर तक आवास विकास मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन इसी मैदान में सहकारिता मेला आयोजित होने के कारण अब मंचन 22 से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। रामलीला का शुभारंभ कैलाश लीला से होगा और समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ किया जाएगा।21 अक्तूबर मंगलवार को आवास विकास मैदान स्थित रामलीला स्थल पर हनुमान जी का ध्वज स्थापित किया जाएगा। बैठक में हिमांशु बहुगुणा, विष्णु नौडियाल, प्रकाश सती, रोहित, कमलेश चंद्र नैथानी, त्रिलोक सिंह चौहान, सूर्य प्रकाश नौटियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।