जम्मू। कोरोना संक्रमण के दौरान कश्मीर घाटी में नर्सरियों की देखरेख के साथ फल उत्पादन बढ़ाने पर बागवानी विभाग ने काम शुरू कर दिया है। तमाम कार्यालयों में रोटेशन के आधार पर काम चल रहा है। विभाग के जिला प्रमुखों ने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है। इनके अनुसार ही सेवाएं ली जा रही हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए काम का सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया गया है। प्लांट स्टॉक को बनाए रखने की दृष्टि से सभी विभागीय फार्म और नर्सरी का ठीक से रखरखाव किया जा रहा है। इसके अलावा बागवान को औजार से लेकर हर सहायता दी जा रही है।