पौड़ी। पुलिस ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर नौ मकान मालिकों का चालान किया और 90 हजार का जुर्माना लगाया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि कोटद्वार में 6 व सतपुली, लक्ष्मणझूला व यमकेश्वर थाना पुलिस ने एक-एक चालान किया। इसके अलावा फड़-फेरी लगाकर नियम का उल्लंघन करने पर 29 लोगों का 12 हजार रुपये का चालान किया गया। संवाद