न्याय पंचायत सीकू-घंडियाल में खेल महाकुंभ के विजेता।
- फोटो : PAURI
विकास खंड पाबौ की न्याय पंचायत सीकू-घंडियाल के खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं का आयोजन जीआईसी सीकू खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। बालक वर्ग खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी सीकू विजेता और कंडेरी उपविजेता बना। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अरुण प्रथम, चंद्रवीर द्वितीय व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काजल प्रथम, राधिका द्वितीय व रितिका तृतीय स्थान पर रही। व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, नितिन काला, विमल रावत प्रतियोगिता में निर्णायक रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य हनुमंत कुकरेती व एसएमसी अध्यक्ष अनिल कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर पूरण नेगी आदि मौजूद रहे।