फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को सुरक्षा देने के लिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी टिहरी इवा श्रीवास्तव ने एसडीएम कीर्तिनगर को जालीकांडा की एक छात्रा को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कार्रवाई के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

भरपूर पट्टी के जालीकांडा गांव के एक व्यक्ति ने डीएम टिहरी को पत्र भेजकर उनकी बेटी को ग्रामीणों से खतरा बताया था। उक्त व्यक्ति के अनुसार पिछले दिनों गांव के लोगों ने जलस्रोत में पानी लेने गई उनकी बेटी के साथ झगड़ा किया। बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज सजवाणकांडा में पढ़ रही बेटी के स्कूल का रास्ता जंगल से होकर गुजरता है। कहा कि ऐसे में रंजिश रखने वाले लोग उनकी बेटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डीएम के निर्देेश पर एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने देवप्रयाग पुलिस को सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सहित प्रकरण के जांच के लिए कहा है। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि एसआई केशवानंद बछेती मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें