फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चीनी भाषा को रोजगार के वैश्विक अवसरों से जोड़ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख विदेशी भाषा से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के 11 पीएम श्री माध्यमिक विद्यालयों में चीनी भाषा अधिगम कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सोमवार को डायट पौड़ी गढ़वाल एवं दून विवि के स्कूल ऑफ लैंग्वेज (चाइनीज स्टडीज) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चीनी भाषा को रोजगार के वैश्विक अवसरों से जोड़ने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम में दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डांगवाल, चीनी भाषा विभाग के सहायक प्रो. डॉ. शैंकी चंद्रा, विभागाध्यक्ष प्रो. तन्वी नेगी, सह-समन्वयक दीपांशु सैनी, पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, सह-समन्वयक भारत भूषण परमार, कार्यक्रम समन्वयक शिवानी रावत सहित 11 पीएम श्री माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक शामिल हुए। कुलपति प्रो. सुरेखा डांगवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना के मार्गदर्शन में वर्तमान शैक्षिक सत्र में कार्यक्रम के संचालन की कार्ययोजना साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें