फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नवाचार एवं उद्यमिता के विभिन्न पहुलओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर l हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर प्रो. डीएस नेगी ने विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित कर उन्हें व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. एससी सती ने विद्यार्थियों को नए एवं रचनात्मक विचारों के साथ शोध कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि नवाचार आधारित शोध समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भास्करन ने विश्व उद्यमिता दिवस के महत्व तथा नवाचार और उद्यमिता की वर्तमान समय में उपयोगिता की जानकारी दी। डॉ. विजयकांत एवं डॉ. सुरेंद्र पुरी ने शोधार्थियों को अपने शोध कार्य में नवीन दृष्टिकोण अपनाने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रोहित मगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें