फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: साइबर अपराधों से बचाव के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग पुलिस ने मंगलवार को अरण्यक जन सेवा संस्था के सहयोग से अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, भरपूर में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने यातायात नियमों का पालन करने, दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस और 108 को सूचित करने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साइबर क्राइम पर चर्चा करते हुए पुलिस टीम ने फिशिंग, कैटफिशिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला और इनसे बचाव के उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराधों की शिकायत टोल-फ्री नंबर पर करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें