फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बैठक से नदारद रहने पर इंडसइंड बैंक प्रबंधक का रोका वेतन

Thu, 08 Feb 2024 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की बैठक लेते डीएम - संवाद
विज्ञापन
पौड़ी। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक से नदारद रहना इंडसइंड बैंक प्रबंधक को भारी पड़ गया। डीएम ने प्रबंधक के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने ऋण-जमा अनुपात की कम प्रगति पर एसबीआई, पीएनबी व इंडसइंड बैंक अफसरों को अल्टीमेटम जारी किया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अफसरों व बैंकर्स को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विभाग ने तय लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। जिसके चलते जिले को इस योजना में पूरे प्रदेश में अव्वल श्रेणी प्राप्त हुई। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा पांडे, सीटीओ गिरीश चंद, एलडीएम अनिल कटारिया, डीडीएम नाबार्ड हिमांक शर्मा, सीएओ अमरेंद्र चौधरी, डीएचओ राजेश तिवारी, डीटीओ प्रकाश खत्री आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें