देवप्रयाग में भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकालते स्थानीय लोग।
- फोटो : SHRINAGAR
तीर्थनगरी देवप्रयाग में आयोजित श्री गणेश महोत्सव संगम स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। श्री रघुनाथ गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के समापन से पूर्व युवाओं ने गुलाल उड़ाते नगर क्षेत्र में 5 किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, थाना प्रभारी महिपाल रावत, समिति के अध्यक्ष अभिषेक पंचपुरी, उत्तम भट्ट, मुकेश पंचपुरी, गौरव मिर्जापुरी, गगन कोटियाल, शंकर पांडे, अनंत कोटियाल, लक्की भट्ट आदि मौजूद थे।