देवप्रयाग। मुनेठ-कर्णा देवी-बदरगांव मार्ग निर्माण चार वर्ष बाद भी बदहाल बना है। इस सड़क से सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है और हल्की सी बारिश होते ही मार्ग बंद हो जाता है जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों का संपर्क अन्य इलाकों से कट जाता है। उत्तराखंड आंदोलनकारी विनोद टोडरिया ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी मार्ग का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी यदि शीघ्र मार्ग का डामरीकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में लोनिवि को ज्ञापन भेजा। संवाद