फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में अवैध कनेक्शन देना बंद नहीं हुए तो दर्ज होगा केस : महंत

Tue, 25 Jun 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत ने जल निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट के इस दौर में जनता जहां पेयजल आपूर्ति को लेकर परेशान हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर निगम प्रशासन की ओर से होटलों को अवैध पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। कहा कि निगम प्रशासन इस लापरवाही पर जल्द रोक नहीं लगाता है तो जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम की ओर से भैरवगढ़ी पेयजल योजना तैयार की गई है लेकिन लैंसडौन व जयहरीखाल क्षेत्र में योजना का समुचित लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। होटलों में अवैध कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं जल निगम के अधीक्षण अभियंता मौ. मीसम ने कहा कि होटलों को अवैध तरीके से कनेक्शन देने को लेकर विभागीय स्तर पर मामला दिखवाया जाएगा। जबकि डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने एसडीएम लैंसडौन को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें