फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी पति दोषमुक्त

Mon, 04 Dec 2023 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पति को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

कोटद्वार रोड निवासी नीलम रावत ने 10 फरवरी 2021 को कोतवाली पौड़ी में पुलिस को तहरीर सौंपी थी। नीलम ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो गए हैं। उसका पति राहुल गुसाईं उसके साथ लंबे समय से मारपीट, गाली-गलौज कर रहा है जिससे तंग आकर वह किराये का कमरा लेकर रहने के लिए मजबूर है। इसके बाद भी राहुल उसे जान से मारने की धमकी देता है। इस कारण उसे व उसकी बेटी को जान का खतरा बना है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर राहुल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी ने आत्मसमर्पण किया और अदालत ने तत्काल जमानत दे दी। पुलिस ने मामले में 21 अक्तूबर 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अधिवक्ता महेश बलूनी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मौ. याकूब की अदालत ने आरोपी पति को दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें