फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा एचपीवी टीकाकरण

Fri, 27 Mar 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को अब ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अप्रैल से कीर्तिनगर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर टीकाकरण शुरू किया जाएगा जिसकी तिथियां जल्द तय की जाएंगी। इससे दूरदराज के गांवों की किशोरियों को अब 30 से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी कीर्तिनगर के प्रभारी डॉ. आकाशदीप ने बताया कि सिरवाड़ी, मणजूली, घणजी, खोला, मुसमोला, पांणव, खोंगचा, धारपंयाकोटी और डागर पट्टी के टोला, ग्वाड़, जंदोली, रैतासी, कोठार जैसे कई गांव केंद्र से 30 से 65 किलोमीटर दूर स्थित हैं, जहां से पहुंचना कठिन होता है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र की सभी एएनएम के माध्यम से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों की सूची तैयार कर ली है। करीब 300 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें