देवप्रयाग। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए देवप्रयाग ब्लॉक में सोमवार से विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग और हिंडोलाखाल की प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए भेजें। देवप्रयाग ब्लॉक की पात्र किशोरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग या हिंडोलाखाल पहुंचकर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।