फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भारी बारिश से भूस्खलन की जद में मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बीते हुई भारी बारिश से जिले के कल्जीखाल ब्लाॅक के कफोलस्यूं में सुभाष मलासी के घर व शौचालय को खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश व मलबा आने से उनके घर के पीछे 15 मीटर भारी भूस्खलन के कारण आम रास्ता पूरा खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि बारिश हुई तो उनका पूरा मकान भूस्खलन की जद में आ सकता है। उन्होंने जल्द ही प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है। वही, उत्तराखंड क्रांति दल ने जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र कलगड़ी, सैंजी, बुरांसी, ताल सहित सभी गांवों के लोगों को आपदा में बहे जरूरी समान गैस सिलिंडर, जरूरी घरेलू सामान को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने डीएम को ज्ञापन देकर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जल्द ही विद्युत, पेयजल सप्लाई जल्द सुचारु करने की मांग की। इस मौके पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष पौड़ी अर्जुन नेगी, अंकित रावत ने भी सबदरखाल क्षेत्र में गंदे पेयजल की सप्लाई, कूड़े निस्तारण आदि की समस्या को हल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें