फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हारमोनल एनालाइजर मशीन से मरीजों को बड़ी राहत

Fri, 17 Jul 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में एक माह में 223 जांचें
विज्ञापन

हारमोनल एनालाइजर मशीन से मरीजों को बड़ी राहत
श्रीनगर। उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में करीब एक माह पहले शुरू हुई हारमोनल एनालाइजर मशीन मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। अब जिन हारमोनल जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब, देहरादून, ऋषिकेश या श्रीकोट मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था, वे अस्पताल में ही उपलब्ध हैं। इससे मरीजों का समय, खर्च और भागदौड़ कम हुई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि अब तक 223 मरीजों की जांच की जा चुकी है। मशीन से टी-3, टी-4, टीएसएच, एएमएच, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, पीएसए, सीए-125, फेरिटिन और अल्फा फेटो प्रोटीन (एएफपी) सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं, जिनसे थायराइड, हार्मोन असंतुलन, विटामिन की कमी और अन्य गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल रहा है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इस सुविधा का विशेष लाभ मिल रहा है। सरकारी व्यवस्था के तहत पात्र मरीजों की जांच निशुल्क की जा रही है, जबकि अन्य मरीजों को भी कम खर्च पर जांच सुविधा उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें