फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत प्रयोगशाला व कार्यालय सहायकों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्रयोगशाला व कार्यालय सहायकों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द मानदेय दिए जाने की मांग की है। प्रयोगशाला सहायक नरेश नेगी, प्रकाश सिंह, शगुन बड़थ्वाल, पदमेंद्र सिंह, मनोज सिंह व विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें विगत पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे दौर में मानदेय नहीं मिलने से और भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें