फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर व्यापार सभा में शपथ ग्रहण पर फंसा पेंच

Mon, 22 Jun 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली बैठक में नहीं बन सकी सहमति
विज्ञापन

श्रीनगर। व्यापार सभा श्रीनगर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सोमवार को पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई लेकिन आयोजन स्थल और मुख्य अतिथि के संबंध में पदाधिकारियों के बीच अंतिम सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते शपथ ग्रहण समारोह की तिथि भी तय नहीं हो पाई। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी, महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पंकज नेगी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह को गरिमामय और भव्य बनाने पर सहमति जताई लेकिन कार्यक्रम के आयोजन स्थल और मुख्य अतिथि के चयन पर अलग-अलग राय सामने आईं। काफी देर तक विचार-विमर्श के बाद भी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका।सूत्रों के अनुसार, जल्द ही दोबारा बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण समारोह की तिथि, स्थान और मुख्य अतिथि के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें