प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में स्थितियां नियंत्रण में हैं। कहा कि जिले के कोरोना चिकित्सालय आईएएस अधिकारियों के हवाले किया गया है। जिला चिकित्सालय पौड़ी में एसडीएम सदर अंशुल सिंह व मेडिकल कालेज श्रीनगर में सीडीओ हिमांशु खुराना व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं। कहा कि सरकार ने सभी जनपदों के सीएमओ को 50 लाख की धनराशि दी है। साथ ही विधायकों ने 15-15 लाख की राशि दी है। जिले में अभी यह राशि कम ही खर्च हुई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी सीएमओ के अधीन किया गया है। इससे पहले डा. रावत ने नागचुलाखाल, बुंगीधार, मासौ, थलीसैण, चाकीसैण, पैठाणी, त्रिपालीसैण, साकरसैण आदि स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुवेदिक व होम्योपैथिक केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।