फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हेपेटाइटिस-बी व टाइफाइड टीकाकरण शिविर लगा, 53 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के निरंजनी बाग वार्ड संख्या-21 में रविवार को हेपेटाइटिस-बी एवं टाइफाइड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जीआईसी रोड में किया गया। शिविर में 53 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 30 लोगों को हेपेटाइटिस-बी की पहली डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि लाभार्थियों को टीके की दो और डोज दी जाएंगी। इसके बाद टाइफाइड से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। पार्षद अंजना रावत ने बताया कि टीम में पूजा, पारस व सविता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें